मुकेश मेहता, बुधनी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी क्षेत्र के कोसमी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया, उन्हें रात्रि भोजन कराया और स्वयं भी उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। कार्तिकेय ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को लेकर सख्त लहजे में बयान दिया।
पीड़ित परिवार से सीधा संवाद
कोसमी गांव पहुंचकर कार्तिकेय सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी परिवार से सीधे संवाद किया और उनकी परेशानियों को जाना। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भोजन किया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
अधिकारियों को लेकर दिया सख्त बयान
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि “अधिकारियों को आपसे टकराने के पहले हमसे टकराना होगा।” उनके इस बयान को पीड़ित परिवार के समर्थन और उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
छोटे बच्चे का जन्मदिन मनाकर लिया ये प्रण
वहीं कार्तिकेय ने एक बच्चे का जन्मदिन भी मनाया। केक काटने से पहले कहा कि आज मेरे छोटे भाई का जन्मदिन है, लेकिन ये दुर्भाग्य की बात है कि बर्थडे पर उसके सिर पर छत नहीं है। हम सब मिलकर इसी पंडाल के नीचे जन्मदिन मनाएंगे और प्रण लेंगे कि अगले जन्मदिन तक इसके सिर पर पक्की छत हो।
ये भी पढ़ें: आदिवासियों के घर तोड़ने का मामला: शिवराज के धरने के बाद एक्शन में सरकार, सीएम डॉ मोहन ने जांच के दिए निर्देश
हर संभव मदद का भरोसा
कार्तिकेय सिंह चौहान ने परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनका परिवार के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करना भी चर्चा का विषय रहा। कोसमी में कार्तिकेय की इस मुलाकात के बाद अब पीड़ित परिवार की समस्या के समाधान और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

