अजयारविंद नामदेव, शहडोल। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच उसका दुरुपयोग भी लगातार सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला अनूपपुर जिले से सामने आया है, जहां दो युवाओं ने अपनी तस्वीरों का कथित दुरुपयोग कर फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
READ MORE: MP सड़क हादसे में 2 मौत 6 घायलः सिवनी में तीन बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, घायल जिला अस्पताल रेफर
अमरकंटक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत रौनक सिंह निवासी ग्राम सिगुड़ी, जिला शहडोल एवं लक्ष्मी राठौर निवासी ग्राम चोरभठी, पोस्ट गोरसी, जिला अनूपपुर ने आईजी कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी तस्वीरों का बिना अनुमति उपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए गए और उन्हें इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। पीड़ितों का कहना है कि यह कृत्य उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की मंशा से किया गया है।
READ MORE: खरगोन में बवाल: युवक की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुलिस को दौड़ा-दौड़कर पीटा
शिकायत के अनुसार, आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी सूर्यकांत बिंद तथा जमुना कालरी निवासी आरती बिंद द्वारा उनकी तस्वीरों का कथित दुरुपयोग कर वीडियो बनाए गए और वायरल किए गए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इन वीडियो के वायरल होने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोशल मीडिया के इस दौर में किसी व्यक्ति की फोटो या पहचान का गलत इस्तेमाल कर उसे बदनाम करना गंभीर अपराध माना जाता है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की मांग की जा रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

