शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सनातन और भगवान राम के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने आगामी 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।
बीजेपी के पूर्व विधायक का बयानः राहुल गांधी के दीर्घायु और हमेशा कांग्रेस लीडर बने रहने की जताई कामना,
चंदे के दुरुपयोग का लगाया आरोप
प्रेसवार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि जब रामशिला पूजन अभियान चलाया गया था, तब उन्होंने भी उसमें बढ़-चढ़कर योगदान दिया था। हालांकि, अब उन्होंने VHP, संघ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से राम मंदिर के नाम पर जो चंदा इकट्ठा किया गया था, उसका सही हिसाब नहीं दिया गया और बड़े पैमाने पर चंदे का दुरुपयोग किया गया है। इसी “चंदा चोरी” और सनातन के वास्तविक स्वरूप को सामने लाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।
जनता से यात्रा में शामिल होने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने वाले सभी रामभक्तों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ में भारी संख्या में शामिल हों। इस यात्रा से जुड़ने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए दिग्विजय सिंह ने एक विशेष क्यूआर कोड (QR Code) और आवेदन फॉर्म भी जारी किया है, जिसके जरिए लोग यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



