मोहाली. मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है.
दिलजीत ने इस पोस्ट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हाल ही में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुए पुलिस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. इस पोस्ट को लेकर पंजाब में तरह तरह की चर्चा हो रही है.
दिलजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा,” बीते दिन कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रदर्शनकारियों के साथ जो कुछ हुआ, वह बेहद गलत था. प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जो उचित नहीं था. दिलजीत ने खास छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा विद्यार्थियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाए. अपनी पोस्ट के अंत में दिलजीत दोसांझ ने लिखा कि “लोगों की आवाज़, रब की आवाज़ होती है,” इसलिए जनता की बात को सम्मानपूर्वक सुनना चाहिए.
- NCB ने 43 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की खेप गुवाहाटी में की जब्त, फ्यूल टैंक में था सीक्रेट चैंबर
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा

