इंदर कुमार, जबलपुर, (डिंडोरी)। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के नाम पर मासूम मरीज की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ किया गया। कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती एक बच्चे को ग्लूकोज यानि सलाइन की ड्रिप बोतल की जगह 2 लीटर की मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप चढ़ा दी गई। इस अमानवीय और जानलेवा लापरवाही का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ममता हारी-जीत गई मानवता! 5 दिन के नवजात को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गई मां, खाकी और ग्रामीण बने देवदूत

जहरीला पदार्थ खाने पर भर्ती हुआ था किशोर

जानकारी के मुताबिक जहरीला पदार्थ खाने लेने के कारण एक बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ट में भर्ती कराया गया था। बच्चे के शरीर से जहरीला पदार्थ बाहर निकालने के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने मेडिकल मापदंडों को ताक पर रख दिया।

ग्लूकोज स्टैंड पर बाकायदा 2 लीटर की मिनरल वाटर की प्लास्टिक बोतल उल्टी लटकाकर उससे सलाइन पाइप जोड़ दी गई और बच्चे को पानी चढ़ाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें: टपकती छत और अंधेरे कमरे में पढ़ने को मजबूर मासूम, अनूपपुर के इस सरकारी स्कूल में मंडरा रहा बड़ा खतरा

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मेडिकल प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए मिनरल वाटर की बोतल को ही सलाइन बॉटल बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m