आगरा। ताजमहल के पास स्थित लग्जरी होटल द ओबरॉय अमरविलास से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवक होटल में पहुंचे, महंगा डिनर किया और फिर 41,477 का बिल चुकाए बिना फरार होने की साजिश रच डाली।
युवकों ने शाही अंदाज में खाना खाया
जानकारी के मुताबिक, चारों युवकों ने होटल में शाही अंदाज में खाना खाया। लेकिन जब बिल चुकाने की बारी आई, तो तीन युवक पहले ही होटल से बाहर निकल गए। चौथा युवक होटल स्टाफ को बातों में उलझाए रहा और भरोसा दिलाता रहा कि पेमेंट हो जाएगा। इसी बीच मौका मिलते ही वह भी कार लेकर फरार हो गया।
READ MORE: खाकी ने बिखेरी खुशियांः 33.30 लाख रुपए के गुमशुदा मोबाइल बरामद, खोया फोन पाकर लोगों को खिल उठे चेहरे
चारों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
होटल प्रबंधन को जब पूरा खेल समझ आया तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और कार की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

