अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पुलिस ने तकनीकी दक्षता और प्रभावी पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 111 गुमशुदा हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए. बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33.30 लाख रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- अरे अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा… लखनऊ में हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तार के बाद ओपी राजभर का हमला, सपा सुप्रीमो पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से विभिन्न स्थानों पर ट्रेसिंग अभियान चलाया. लगातार प्रयासों के बाद 111 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए.

बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने के लिए पुलिस लाइन चंदौली के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी. मोबाइल स्वामियों ने चंदौली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें- UP की BJP सरकार भ्रष्ट है, क्योंकि वो…सड़क धंसने का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, CM योगी पर दिया बड़ा बयान

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि चंदौली पुलिस जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी लगातार की जा रही है. नागरिकों को अपने मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल को ट्रेस किया जा सके. आगे भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे.