लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर जुबानी हमला कर रहे हैं. बीते दिन लखनऊ में हुई हत्या को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ओपी राजभर ने एक फोटो शेयर कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. जिसे पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, उसकी तस्वीर अखिलेश यादव के साथ है. इसी को लेकर ओपी राजभर ने तीखा हमला किया है.

इसे भी पढ़ें- यमराज कहां है योगी जी! रातभर बंधक बनाकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप, नारी सुरक्षा के दावे खोखले, ऐसे में कैसे आएगा रामराज?

ओपी राजभर ने कहा, एक कहावत है ‘उलटा चोर कोतवाल को डांटे’. अखिलेश यादव जी 27 तारीख से चिल्ला रहे हो आप कि लखनऊ में हत्या हो गई. हत्या हो गई, हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई. अरे अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा, आपका अपना, आपका बहुत करीबी. सुना है गिरफ्तार आरोपी तो कोई यादव है न? आपकी “समाजवादी लोहिया वाहिनी” का उपाध्यक्ष? दूसरा वाला मुस्लिम है? दोनों आपके वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें- मौत का थ्रेटः मंत्री राकेश सचान को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल करने वाले की तलाश में जुटी खाकी

आगे ओपी राजभर ने कहा. अखिलेश जी इन्हीं को तो आप बोलते है कि “बच्चा है तू मेरा”. PDA यानी “पीट देगा अहीर” वाली फोटो डाल रहा हूं, जो आपके साथ है. यही लखनऊ हत्या का मास्टरमाइंड है, जिसके साथ आप शान से फोटो खिंचाए हैं. दूसरा वाला भी आपका ही पट्ठा है. जल्दी ही उसकी फोटो भी सार्वजनिक करूंगा.