कानपुर. यूपी में बदमाशों के बीच कानून का खौफ खत्म हो चुका है. हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि यूपी डायल 112 पर फोन कर धमकीबाज ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस कॉल करने वाली डिटेल खंगालने में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- यमराज कहां है योगी जी! रातभर बंधक बनाकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप, नारी सुरक्षा के दावे खोखले, ऐसे में कैसे आएगा रामराज?
बता दें कि पूरा मामला भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है. कानपुर नगर के रेउना क्षेत्र के मखौली गांव निवासी राममिलन नामक युवक ने डायल 112 पर फोन किया और मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दे डाली. जिसके बाद पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई. पुलिस फोन करने वाले की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- निकल गई होशियारी! बिना लाइसेंस चल रही चाय पैकिंग यूनिट पर छापा, 17 क्विंटल से अधिक चाय पत्ती सीज
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए देवीपुर चौकी प्रभारी ने भोगनीपुर थाने में मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है. धमकी देने वाले की तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है.

