लखनऊ. हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 15 साल की एक नाबालिग के साथ सूने मकान में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है. हालांकि, सीएम योगी ने कहा था कि अगर महिलाओं के इज्जत से खिलवाड़ होगा तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार करेगा. इसके बाद भी सरकार और उसके नुमाइंदे महिला अत्याचार पर लगाम कसने में नाकाम नजर आते हैं!

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता त्रस्त…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी, हर वर्ग परेशान और पीड़ित

बता दें किव पूरा मामला जानकीपुरम थाना क्षेत्र का है. मानसिक रूप से कमजोर 15 साल की किशोरी को अकेला पाकर 2 युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सूने मकान में लेकर गए और पूरी रात बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों के हड़कंप मच गया. जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की.

इसे भी पढ़ें- ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- अपराधियों का दुस्साहस देख अंडरग्राउंड हो गए

वहीं मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड पर आई और मामले से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने बिना देरी किए गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस पीड़िता की मेडिकल टेस्ट कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है.