रामपुर। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित हो रही चाय पैकिंग यूनिट पर छापा मारकर भारी मात्रा में चाय पत्ती सीज की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के बरेली गेट स्थित राजा टी ट्रेडर्स पर छापेमारी की।

17 क्विंटल 24 किलो चाय पत्ती जब्त

जांच के दौरान टीम को मौके पर चाय पत्ती की रिपैकिंग का कार्य होता मिला। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच करने पर यूनिट संचालक रिपैकिंग संबंधी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 17 कुंटल 24 किलो चाय पत्ती, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 8 हजार रुपये बताई जा रही है, को सीज कर दिया। इसके साथ ही जांच के लिए 5 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि मौके पर लगी पैकिंग मशीन को भी सील कर दिया गया

READ MORE: नजर हटी दुर्घटना घटी! गंगा नदी में समाई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत

कारोबार में मच गया हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट और जांच के आधार पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले में बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।