शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। भोपाल से नोएडा (जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के बीच बुधवार से बहुप्रतीक्षित सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत हो गई है। भोपाल पहुंचने पर पहली इंडिगो फ्लाइट का एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा ‘वाटर कैनन सलामी’ (Water Canon Salute) देकर भव्य स्वागत किया गया। इस नई सेवा से अब दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ने वाले यात्रियों की राह काफी आसान हो जाएगी।
पहले दिन नोएडा से आए 41 यात्री
फ्लाइट के संचालन के पहले दिन यात्रियों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। नोएडा से उड़ान भरकर भोपाल पहुँचे पहले विमान में 41 यात्री सवार थे, वहीं भोपाल से नोएडा के लिए 12 यात्रियों ने इस नई फ्लाइट से सफर तय किया। एयरलाइन कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रक्षाबंधन और त्योहारों के सीजन को देखते हुए यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा।
Couple murder case: जांच के लिए 12 सदस्यीय SIT गठित, प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग का शक,
रोजाना का शेड्यूल और किराया
यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो द्वारा इस रूट पर रोजाना (Daily Flight) सेवा संचालित की जाएगी। इसका समय और किराया इस प्रकार तय किया गया है। नोएडा से भोपाल: यह फ्लाइट रोजाना शाम 5:20 बजे नोएडा से उड़ान भरेगी और शाम 6:50 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से नोएडा: वापसी में यह विमान शाम 7:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट से रवाना होगा। कितनी हैं सीटें: इस रूट पर इंडिगो द्वारा 72 सीटों वाला एटीआर (ATR) विमान संचालित किया जा रहा है। शुरुआती किराया: यात्रियों के लिए एक तरफ का शुरुआती किराया करीब 4,600 रुपये रखा गया है।
दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत
भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, इस सीधी हवाई सेवा के शुरू होने से न केवल नोएडा बल्कि ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आने-जाने वाले बिजनेसमैन, नौकरीपेशा और छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट के चालू होने के बाद भोपाल से यह कनेक्टिविटी मध्य प्रदेश के विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Datia By Election: BJP से चुनावी मैदान में उतरेंगे नरोत्तम मिश्रा! कांग्रेस से राजेंद्र भारती के बेटे समेत इन नामों पर चर्चा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

