दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया है. बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. कोर्ट के इस फैसले से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अफसोस व्यक्त किया है.
विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला पहलवान अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी.
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया. महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट के बरी करने के बाद रेसलर विनेश फोगाट का बयान सामने आया है. विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस फैसले को गलत बताया है.
विनेश फोगाट ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि शुरू से ही पूरा प्रशासन, सरकार और व्यवस्था बृजभूषण को बचाने में लगी थी. फोगाट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. महिला पहलवानों को यौन हिंसा के आरोपों में दोषी न पाए जाने से गहरा दुख हुआ है.
फोगाट ने कहा कि बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं. इसके वावजूद भी कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ तो वे कहते हैं कि वे युवा पीढ़ी के साथ हैं, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बात करते हैं. और दूसरी तरफ बृजभूषण के रूप में ये हमारे सामने नतीजा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


