पाकिस्तान में कतरी न्यूज चैनल अल जजीरा की वेबसाइट बंद होने की खबर सामने आई है. अल जज़ीरा को बैन किए जाने को लेकर अभी तक पाकिस्तान सरकार या अल जज़ीरा की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है. पाकिस्तान ने PoK में जारी अशांति और विरोध-प्रदर्शनों की खबरों को दबाने के लिए कई न्यूज वेबसाइट्स और इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टर्स पर प्रतिबंध लगा दिया है.
पीओके में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तान के कई स्थानीय मीडिया संस्थान ज्यादा कवरेज नहीं कर रहे हैं. हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की रिपोर्टिंग के बाद पाकिस्तान में अल जजीरा इंग्लिश समेत कई डिजिटल न्यूज वेबसाइट्स पर कथित रूप से रोक लगा दी है. यूजर इन वेबसाइट्स को नहीं खोल पा रहे हैं. इसे सरकार द्वारा नैरेटिव पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.
शहबाज शरीफ सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब आसिम मुनीर की सेना पीओके में कत्लेआम मचा रही है. इससे पहले अल जजीरा ने भी रिपोर्ट किया था कि इस्लामाबाद की एक अदालत में पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने कई यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने की मांग की थी.
पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि देश में अल जज़ीरा का वेबसाइट नहीं खुल रहा है. स्थानीय और क्षेत्रीय न्यूज वेबसाइट्स को ब्लॉक करने की खबरों के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में यूजर्स के लिए इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टर्स तक पहुंच भी बंद हो गई है.
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने कुछ वीडियो जारी कर दावा किया है कि मुजफ्फराबाद में सुरक्षा बलों ने एक निहत्थे व्यक्ति के साथ मारपीट की और एक सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों की ओर गोली चलाई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


