आज सुबह भूकंप के झटकों ने मिस्त्र को दहला दिया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है, जिसके झटके कई इलाकों में महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था. हालांक‍ि अभी तक क‍िसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं म‍िली है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6 मील) थी.

भूकंप का केंद्र भले ही मिस्त्र हो लेकिन इसके झटके कई अन्य देशों में भी महसूस हुए. जिसके बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं.

मिस्त्र के कई इलाके भूकंप के झटकों से दहल गए. यहां सोमवार सुबह भूमध्य सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. जर्मनी के भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, आज सुबह भूकंप के झटके रात को करीब 12 बजे और भारतीय समय के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 3 बजे महसूस किए गए. 

भूकंप के झटके मिस्र के साथ साथ काहिरा, गीजा और मिस्र के कई प्रांतों के अलावा इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, जॉर्डन और साइप्रस के कुछ हिस्सों में भी लोगों को महसूस हुए.

मिस्र के अधिकारियों ने नई जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र स्वेज (Suez) शहर से लगभग 38 किलोमीटर दूर भूमध्य सागर क्षेत्र में स्थित था. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6 मील) थी.

सूत्रों के मुताबिक, मिस्र रेड क्रिसेंट की ओर से भूकंप वाले इलाकों में तत्काल इमरजेंसी रेस्पॉन्स सक्रिय कर दिया है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति को बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

रेड क्रिसेंट ने लोगों से अपील की है कि जिन इमारतों में संरचनात्मक क्षति के संकेत दिखाई दें, उनसे दूर रहें. साथ ही नागरिकों से केवल सरकारी एजेंसियों और आधिकारिक स्रोतों की ओर से जारी निर्देशों और अपडेट का ही पालन करने को कहा गया है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m