बांग्लादेश में 5 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं. संभावित आतंकी या कट्टरपंथी हमलों की खुफिया जानकारी के बाद पुलिस ने देशभर में अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस प्रतिष्ठानों, वाहनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. यह अलर्ट ऐसे समय जारी हुआ है जब 5 अगस्त को बांग्लादेश में 2024 के हिंसक छात्र आंदोलन और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के पतन की दूसरी वर्षगांठ है.
बांग्लादेश पुलिस ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गाड़ियों पर संभावित आतंकवादी या चरमपंथी हमलों की खुफिया रिपोर्ट के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया है.
बांग्लादेश में संभावित बम हमले की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. पुलिस के अनुसार, कुछ खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह आशंका जताई गई है कि पुलिसकर्मियों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है. किसी भी सरकारी वाहन को बिना सुरक्षा या निगरानी के नहीं छोड़ा जाएगा.
खासतौर पर पुलिस और दूसरी एजेंसियों के गाड़ियों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है. खतरे से जुड़ी जानकारी के सोर्स का खुलासा नहीं किया गया है. यह अलर्ट 5 अगस्त से ठीक पहले जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि OCB के निर्देश के बाद पूरे बांग्लादेश में संभावित तोड़फोड़ को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है.
यह अलर्ट ढाका में हाल में सामने आए बम से जुड़े संदिग्ध मामलों के बाद भी आया है. पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जगहों पर बम और बम जैसी वस्तुएं मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. जनवरी 2026 से अब तक बांग्लादेश में कम से कम 103 असली बम और आईईडी बरामद किए जा चुके हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


