अनमोल मिश्रा,सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनास खम्हरिया गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर अवैध तमंचा (कट्टा) लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव में आयोजित एक शादी की पार्टी के दौरान बनाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: घरेलू विवाद में हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा सन्नाटा
जानकारी के मुताबिक, पनास खम्हरिया गांव में शादी की के अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तेज आवाज में गाने बज रहे थे और कई युवक नाच-गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने हाथ में कट्टा लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते और खुद का वीडियो बनवाते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने खुलेआम हथियार के इस प्रदर्शन को कानून व्यवस्था के लिए गंभीर बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
READ MORE: ‘अगर मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो…’, मरने से पहले युवक ने भाई को किया फोन, फिर दे दी जान
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन युवाओं को गलत संदेश देता है और भविष्य में किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। इस मामले को लेकर सिंहपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की जांच कर रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

