इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधीकला में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ 28 वर्षीय रामनाथ चौधरी ने पारिवारिक कलह और ससुराल पक्ष द्वारा कथित अपमान से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
READ MORE: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की याचिका पर सुनवाई 16 जून कोः आकाश विजयवर्गीय के मानहानि का मामला
जानकारी के अनुसार, रामनाथ अपनी पत्नी सुमन बाई के साथ 7 मई को अपने साले की शादी में शामिल होने ससुराल महेवा गया था। बीती शाम 11 मई को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मृतक के भाई रवि चौधरी का आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने रामनाथ को काफी अपमानित किया।
READ MORE: पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का माननीय पर असर नहींः पदभार लेने काफिले के साथ पहुंचे पाठ्य पुस्तक निगम के चेयरमैन, सड़क पर लगा जाम
ससुराल से निकलने के बाद रामनाथ ने बांधा के पास जहर खा लिया। बदहवास हालत में उसने अपने बड़े भाई रमेश को फोन कर कहा, “हमें बचा लो, अगर जिंदा चेहरा देखना चाहते हो तो यहाँ आ जाओ।” परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, रामनाथ तड़प रहा था। परिजनों का कहना है कि सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण उन्हें निजी ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भागना पड़ा। वहां इलाज के दौरान आज मंगलवार 12 मई को रामनाथ ने दम तोड़ दिया। मजदूरी कर परिवार पालने वाले रामनाथ की मौत से उसके दो बेटों—अंशुल (8) और आकाश (4)—के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

