कुमार इंदर, जबलपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई 16 जून को हाईकोर्ट में होगी। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर तब तक रोक जारी रहेगी। अगली सुनवाई में पैरोकार के आने पर गुण दोष के आधार पर केस डिसाइड किया जाएगा।
MP MLA कोर्ट में मामला
दरअसल मामला बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को गुंडा बताने का है। आकाश विजयवर्गीय ने मानहानि का मुकदमा लगाया है। साल 2021 से भोपाल की MP MLA कोर्ट में मामला चल रहा है।
आकाश विजयवर्गीय को गुंडा बताया था
साल 2020 को कोलकाता में एक सभा में अभिषेक बनर्जी ने आकाश विजयवर्गीय को गुंडा बताया था। बयान के बाद आकाश विजयवर्गीय ने साल 2021 में मामला दर्ज करवाया था। भोपाल MPMLA कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मामले को अभिषेक बनर्जी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।


