शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाडगे को पार्टी ने नोटिस भेजा है।भोपाल बीजेपी जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कृष्ण घाडगे को सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी बयान देने पर नोटिस जारी किया है। अनुशासनहीनता टिप्पणी किए जाने के बारे में कृष्णा को जवाब पेश करना होगा। सही जवाब पेश नहीं करने पर सिंधिया समर्थक के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी।
यह था मामला
कृष्णा घाडगे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था- हर मंच पर…..आज तो दिखे नहीं बालक बुद्धि नेता। नाम लिए बिना कृष्णा घाड़गे ने ये पोस्ट 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव हारने वाले केपी यादव को लेकर लिखा था। केपी यादव ने नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा था कि वो हर मंच पर नजर आएंगे। केपी यादव के इसी बयान से जोड़कर कृष्णा घाडगे के पोस्ट को देखा गया जिसके बाद उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया गया

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

