चंडीगढ़। पंजाब में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है. मोगा में कार्यक्रम के बाद अब पंजाब के लोगों को उस नाम का इंतजार है जो डिप्टी सीएम बन सकता है. हालांकि चर्चा पर अगर गौर करें तो दो नाम आगे आ रहे हैं जिसमें बैठक के बाद मुहर लगा सकती है, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डिप्टी सीएम बनने में चीमा और डाक्टर बलजीत कौर का नाम सामने आ रहा है.
मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक
सूत्रों के अनुसार मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें एक अनुसूचित जाति और एक सवर्ण विधायक को डिप्टी सीएम बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि रैली के तुरंत बाद हो रही यह बैठक पार्टी की रणनीति तय करेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया में होंगे. अगर नाम की बात करें तो डिप्टी सीएम बनने के लिए हरपाल सिंह सीमा का नाम सामने आ रहा है. वह एक ऐसे नेता हैं जो पार्टी के लिए हर संकट की स्थिति में खड़े रहते हैं. वहीं दूसरे नाम की अगर बात करें तो बलजीत कौर के नाम पर भी मुहूर्त लग सकती है वह पार्टी के पूर्व सांसद प्रो साधु की बेटी है और मलोट विधानसभा हलके से चुनाव जीत चुकी है अब देखने की बात यह है कि डिप्टी सीएम के लिए किसका नाम तय होता है.

वादा को पूरा करने की तैयारी
चुनाव घोषणा पत्र में दलित उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी अब इस वादे को लागू कर सकती है. सूत्रों के अनुसार सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए संगठन दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के विकल्प पर विचार कर रहा है. अंतिम फैसला विधायकों की राय लेने के बाद ही किया जाएगा. आपको बता दो कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में लगभग एक साल का समय बचा है. इसके साथ ही पार्टियां अपने-अपने स्तर पर काम करना चालू कर दी है. चुनाव का माहौल अब दिखने लगा है ऐसे में आम जनता पार्टी भी अपने दिए हुए वादों को पूरा करने की कोशिश में जुटी हुई है. यही कारण है कि पार्टी के भीतर बड़े फैसलों की संभावना जताई जा रही है. चर्चा है कि मुख्यमंत्री के साथ एक ऐसे नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है जो अभी सरकार का हिस्सा नहीं है. मोगा रैली के बाद होने वाली बैठक पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.
- डीआरएम तरुण प्रकाश के साथ सांसदों की बैठक, रायपुर-दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी
- राजस्थान में योगी मॉडल: 40 करोड़ की अवैध संपत्ति जमींदोज, मादक पदार्थ तस्कर के साम्राज्य पर चला जेडीए का पीला पंजा
- फतेहगढ़ साहिब में नाले में मिले मांस के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी
- हत्या कर नहर में फेंका था शव…7 साल पुराने अपहरण हत्याकांड मामले में रोहतास कोर्ट ने 3 अभियुक्तों को दोषी ठहराया, 18 फरवरी को सजा का ऐलान
- शुक्र का राशि परिवर्तन : इन राशियों के लिए खुशियों और समृद्धि लेकर आएगी होली …

