शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) में भवन के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है और मामला थाने तक जा पहुंचा है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अजाक्स भवन को खाली नहीं कराया जा रहा है। विवाद और सुरक्षागत खतरों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अजाक्स भवन के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
मुकेश मौर्य पर अवैध कब्जे का आरोप, कोर्ट ने दिए FIR के निर्देश
अजाक्स के प्रतिनिधियों ने पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और बताया कि भोपाल कोर्ट द्वारा इस मामले में सख्त रुख अपनाया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मुकेश मौर्य द्वारा अजाक्स भवन पर अवैध रूप से कब्जा जमाया गया है, जिससे संगठन के प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पदाधिकारियों के अनुसार, भोपाल कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकेश मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
MP ब्यूरोक्रेसी में बवाल: 1 साल में 4 बार तबादले से विचलित महिला IAS ने उठाए गंभीर सवाल,
विवाद बढ़ता देख अलर्ट पर पुलिस
अजाक्स के दोनों गुटों के बीच जारी इस खिंचाव और संभावित टकराव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। अप्रिय घटना से निपटने के लिए अजाक्स भवन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मुख्य रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अदालती निर्देशों के अनुरूप आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



