पाकिस्तान हमेशा ऐसा कुछ कर जाता है जिससे कि किसी को भी उसकी उम्मीद नहीं होती है. ऐसा ही दिवाली पर देखने को मिल रहा है. इस मौके पर वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया भर के हिंदू समुदाय और विशेष रूप से अपने देश में रहने वाले हिंदुओं को बधाई दी है. उन्होंने दिवाली को नफरत पर रोशनी की जीत बताया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहबाज शरीफ का संदेश साझा किया. आसिफ अली और शहबाज शरीफ ने रविवार को जारी अपने अलग-अलग संदेशों में आपसी भाईचारे का संदेश दिया है.
कभी कश्मीर में लोगों को धर्म पूछ-पूछकर मौत के घाट उतारने वाला देश से अब हिंदुओं को दिवाली की बधाई दे रहे हैं. भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी दीपों के त्याहोर यानी दिवाली की धूम देखने को मिल रही है. इस बार पाकिस्तान में भी दिवाली का खासा जोश है.
पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में दिवाली को नफरत, असहिष्णुता और निराशा के अंधेरे पर रोशनी, उम्मीद और अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया है.
दीपावली के इस मौके पर पाकिस्तान में भी हिंदू समुदाय के लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दीये जलाकर खुशियां मनाईं. शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि पाकिस्तान का हिंदू समुदाय देश की राष्ट्रीय पहचान का अभिन्न हिस्सा है.
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने संदेश में कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने पाकिस्तान के हिंदू समुदाय को राष्ट्रीय जीवन का एक अटूट हिस्सा बताया.
पाकिस्तान की प्रथम महिला आसिफा भुट्टो जरदारी ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक्स पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा कि सिंध की बेटी होने के नाते यह त्योहार उनके दिल में विशेष स्थान रखता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

