कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल में कथित अनियमितताओं को लेकर इथेनॉल की निर्धारित मात्रा से अधिक मिलावट होने का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमला बोला था. अब सरकार के अनुसार 893 पेट्रोल के नमूने एथेनॉल की मात्रा के तय मानकों के अनुरूप थे. कर्नाटक सरकार के ई20 पेट्रोल में 31 परसेंट इथेनॉल मिलने वाले दावे पर तेल कंपनियों का जवाब आया है. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के दावों को खारिज किया है.
इसके साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर बेचे जाने वाले ईंधन में अत्यधिक एथेनॉल की मात्रा होने के कर्नाटक सरकार के दावों को चुनौती दी है.
सरकार ने शनिवार को 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि कर्नाटक के 56 नमूनों सहित 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए पेट्रोल के 893 नमूनों के परीक्षण में उन्हें निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “E20 बना 420 – जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी” करार दिया है.
सरकारी तेल कंपनियों ने राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर बेचे जाने वाले ईंधन में अत्यधिक एथेनॉल की मात्रा होने के कर्नाटक सरकार के दावों को चुनौती दी है. कंपनियों का कहना है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल सैंपल की जांच में तय नियमों का पालन नहीं किया है.
कर्नाटक सरकार ने दावा किया था कि लैब टेस्ट में पाया गया है कि तमाम कंपनियों के पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाया जा रहा है. इस मामले में अब तेल कंपनियों का जवाब आया है. सरकारी तेल कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने राज्य सरकार के आरोपों को खारिज किया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

