मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद, वाशिंगटन अब खुद को संभालने की तैयारी कर रहा है. इस बीच, ऐसी खबरें आ रही हैं कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो सकता है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जगह या व्हाइट हाउस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. ‘द वॉशिंगटन सन’ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.
मिडटर्म चुनावों में मिली हार के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का नाम राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन में किसी बड़े पद के लिए सामने आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर के मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सर्जियो गोर भी अपनी जिम्मेदारी बढ़ाना चाहते हैं.
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है. उन्हें विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जगह दी जा सकती है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय में उप विदेश मंत्री या व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ का पद भी मिल सकता है.
सर्जियो गोर को ट्रंप का भरोसेमंद माना जाता है. उनकी ट्रंप तक सीधी पहुंच है. ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ भी उनके करीबी संबंध रहे हैं. गोर पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति नियुक्ति कार्यालय के प्रमुख रह चुके हैं.
हालांकि, सर्जियो गोर और व्हाइट हाउस दोनों ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. गोर ने इन अटकलों को “बकवास” बताया है और स्पष्ट किया है कि वे भारत में अपनी वर्तमान राजदूत की जिम्मेदारी से आगे किसी पद की दौड़ में नहीं हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी और विदेश मंत्रालय के कुछ अधिकारियों को लगता है कि रुबियो 2028 या 2032 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी कर सकते हैं. इसके लिए वे विदेश मंत्री का पद छोड़ सकते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

