Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 नवम्बर 2026) की खबरों में ‘बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थी’, सोनिया गांधी ने खोले कई राज; पीएम मोदी ने दिवाली की बधाई दी: बोले- जवानों के साथ त्योहार मनाऊंगा; वायुसेना के IL-76MD विमान ने 13,629 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड; एक और सरकारी कंपनी बेचने की तैयारी में मोदी सरकार प्रमुख रहा.

1. बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थी’, सोनिया गांधी ने खोले कई राज

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक ब्रिटिश अखबार को दिए एक इंटरव्यू में अपनी यादें और विचार साझा करते हुए कई खुलासे किये. ‘बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थी’, सोनिया गांधी के इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने टीवी पर बाबरी मस्जिद विध्वंस देखा था और वह रो पड़ी थीं. 

पढ़े पूरी खबर……

2. पीएम मोदी ने दिवाली की बधाई दी: बोले- जवानों के साथ त्योहार मनाऊंगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि इस साल भी जवानों के दिवाली मनाऊंगा.

पढ़े पूरी खबर……

3. वायुसेना के IL-76MD विमान ने 13,629 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय वायु सेना ने एक और बड़ी उपबल्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. वायु सेना के IL-76MD परिवहन विमान ने लद्दाख के न्योमा हवाई अड्डे पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है. यह दुनिया में कहीं भी इतनी ऊंचाई पर IL-76MD विमान द्वारा की गई पहली लैंडिंग है.

पढ़े पूरी खबर……

4. एक और सरकारी कंपनी बेचने की तैयारी में मोदी सरकार

सरकारी टेलिकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) कर्ज के भारी बोझ तले दबी हुई है. अगले वित्त वर्ष 2027-28 में मोदी सरकार कंपनी की करीब ₹9,000 करोड़ की जमीन और दूसरी संपत्तियों को बेचकर रकम जुटाने की कोशिश करेगी. इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज कम करने में किया जाएगा.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

CM विजय का दिवाली पर तमिलनाडु के छात्रों को तोहफा; मुफ्त मिलेगा लैपटॉप: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कॉलेज छात्रोंयों के लिए ‘वेत्री लैपटॉप योजना’ लागू करने का निर्देश दिया है. लैपटॉप की खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी सरकारी कंपनी ELCOT को सौंपी गई है.

पढ़े पूरी खबर……

₹200 करोड़ वसूली केस में नोरा फतेही की गवाही: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं. उन्होंने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की वसूली मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया.

पढ़े पूरी खबर……

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने वाले को मिलेगा 20 मिलियन डॉलर: अमेरिका अब तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने पर लोगों को अरबपति बना देगा. अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के बारे में जानकारी देने वाले को 20 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है. जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को यह घोषणा की है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m