PM Modi greets Nations on Diwali: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि इस साल भी जवानों के दिवाली मनाऊंगा।
पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व, अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है.।आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आपका आगे का समय, सबकुछ सुख- शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं भी आपकी तरह बहुत उत्साह से दिवाली मनाता हूं। हर वर्ष आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच में जाना नित्य कर्म है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पीएम ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, दिवाली की दी शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

