तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कॉलेज छात्रोंयों के लिए ‘वेत्री लैपटॉप योजना’ लागू करने का निर्देश दिया है. लैपटॉप की खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी सरकारी कंपनी ELCOT को सौंपी गई है. TVK सरकार ने इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया है. यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित की गई थी. योजना के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

सरकार के मुताबिक, योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने और इसकी निगरानी के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी.

तमिलनाडु के सीएम विजय ने छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना लागू करने के आदेश दिए हैं. इस योजना का नाम ‘वेट्री लैपटॉप योजना’ रखा गया है. CM विजय के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया जाएगा। इस योजना के लिए सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

राज्य सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि सरकारी और राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों में चिकित्सा, कृषि और कानून सहित विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम और द्वितीय वर्ष तथा डिप्लोमा के छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

वेट्री लैपटॉप योजना के दायरे में आर्ट, साइंस  इंजीनियरिंग, चिकित्सा, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, मत्स्य पालन और कानून जैसे पाठ्यक्रमों के छात्र आएंगे. इसके अलावा पॉलिटेक्निक और आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को भी इसका फायदा दिया जाएगा. 

इसके अलावा, यह योजना उन छात्रों तक भी बढ़ाई जाएगी जो 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के दौरान इस मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ नहीं उठा पाए थे, और जो अब सरकारी या राज्य-सहायता प्राप्त संस्थानों में अपने प्रोफेशनल कोर्स के तीसरे या चौथे वर्ष में हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m