जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई एक प्रतिबंधित संगठन के जेल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच का हिस्सा है. बांदीपोरा पुलिस ने जेल से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल मामले में दो और सहयोगियों इरशाद अहमद भट और शौकत अहमद रेशी को गिरफ्तार किया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. यह कार्रवाई आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है.

गिरफ्तार किये गए आतंकवादियों इन लोगों पर महिलाओं को निशाना बनाकर अलगाववादी विचारधारा और दुष्प्रचार को बढ़ावा देने का आरोप है. यह कार्रवाई एक प्रतिबंधित संगठन के जेल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच का हिस्सा है. अब तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

पुलिस के अनुसार, पिछले 75 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुल 30 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बांदीपोरा पुलिस ने कहा कि आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी. क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने सीमा पार से संचालित संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल, ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.

गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इसके अलावा काउंटर इंटेलिजन्स कश्मीर (CIK) द्वारा श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा और अनंतनाग में भी छापेमारी की गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m