पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने कराची के एक अवैध कॉल सेंटर पर बड़ी छापेमारी कर कुल 273 लोगों को गिरफ्तार किया है. कराची में NCCIA के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शहजाद अकबर ने शुक्रवार को PTI को बताया कि ये छापे, ठगी के शिकार हुए विदेशी नागरिकों और पाकिस्तान के लोगों की शिकायतों के बाद मारे गए. यह कार्रवाई क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और पोंजी स्कीम के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में की.

नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कराची में अवैध कॉल सेंटर्स पर छापेमारी की. 273 लोगों को अरेस्ट किया गया. यह ऑपरेशन पिछले एक हफ्ते से जारी है. 

NCCIA ने कराची में अवैध कॉल सेंटरों पर क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी और पोंजी स्कीमों के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में छापेमारी की. इस हफ्ते चलाए गए एक बड़े अभियान में, एजेंसी ने 273 कर्मचारियों और संचालकों को गिरफ्तार किया है. अरेस्ट किए गए लोगों में कर्मचारी और ऑपरेटर्स शामिल हैं.

गिरफ्तार कुल 273 लोगों में 100 से अधिक महिलाएं और 42 नाबालिग (लड़के-लड़कियां) शामिल हैं. जांच एजेंसी ने आगे बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 339 लैपटॉप, 152 मोबाइल फोन, और 4 सीपीयू जब्त किए गए हैं. पीईसीए एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि डिजिटल सबूतों का फॉरेंसिक जांच जारी है. 

NCCIA के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शहजाद अकबर ने बताया कि जिस कंपनी पर इस हफ्ते छापा मारा गया, उसके खिलाफ पहले भी दो बार कानूनी कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन वह फिर से अपनी कथित धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में शामिल हो गई थी.

कॉल सेंटर कथित तौर पर फर्जी वित्तीय योनजाओं, क्रेडिट कार्ड के ऑफर देकर और खुद को वित्तीय संस्थानों पर डेलीगेट्स बताकर विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था. कराची में करीबन 300 से 350 सेंटर्स हैं, यह लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. इन सेंटर्स का पता लगाना मुश्किल था, क्योंकि इनमें कई रिहायशी मकानों से और कुछ तो मोबाइल यूनिट्स से चलाए जा रहे थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m