अमेरिका अब तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने पर लोगों को अरबपति बना देगा. अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के बारे में जानकारी देने वाले को 20 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है. जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को यह घोषणा की है. इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर दूसरे स्थान पर बसाने की व्यवस्था भी की जा सकती है.
अमेरिका ने ईरान पर लगातार किए गए हवाई हमलों के पीछे भी उसके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना कहा है. हालांकि ईरान ने परमाणु बम बनाने की बात को लगातार खारिज किया है.
अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने पर 20 मिलियन डॉलर के इनाम का ऑफर दिया है. यह भारतीय रुपए में 188 करोड़ है. यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी 6 नवंबर को एक्स पर इस इनाम के बारे में जानकारी साझा की. यह पेशकश विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ (Rewards for Justice) कार्यक्रम के तहत की गई है.
इसमें परमाणु सुविधाओं, उपकरणों और इससे जुड़े कर्मियों (खासकर वैज्ञानिक समुदाय के लोगों) के साथ-साथ इन संसाधनों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी भी शामिल है. यही नहीं शख्स को रीलोकेशन यानी किसी पसंदीदा शहर में देश में बसने का विकल्प भी मिलेगा.
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को प्रभावी रूप से नष्ट कर दिया है. फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में उन्होंने कहा, ‘अगर हमने ईरान पर हमला नहीं किया होता, तो आज इजराइल नहीं होता.
शुक्रवार रात फ्लोरिडा में ट्रंप ने एक बयान में कहा, अगर उनके पास परमाणु हथियार होते, तो वे उनका इस्तेमाल कर चुके होते और मिडिल ईस्ट को तबाह कर चुके होते.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

