केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी-2027 में शामिल होने सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचे. उन्होंने जेद्दा की मशहूर अल-रहमा मस्जिद का दौरा किया, जिसे फ्लोटिंग मस्जिद भी कहा जाता है. सऊदी अरब की समृद्ध इस्लामी विरासत और स्थापत्य भव्यता को दर्शाने वाला यह ऐतिहासिक स्थल, मंत्री की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था.

किरेन रिजिजू ने ऐतिहासिक ‘अल-रहमा मस्जिद’ का दौरा किया. केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सऊदी अरब के दौरे पर हैं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने जेद्दा में ऐतिहासिक ‘अल-रहमा मस्जिद’ का दौरा किया, जिसे ‘फ्लोटिंग मस्जिद’ (तैरती हुई मस्जिद) के नाम से भी जाना जाता है. यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसमें सऊदी अरब की समृद्ध इस्लामी विरासत और शानदार वास्तुकला शामिल है.

हज 2027 की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. रिजिजू 6वें हज सम्मेलन और प्रदर्शनी 2027 में भाग लेने के लिए जेद्दाह में हैं. उनका मुख्य एजेंडा सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर करना और अगले साल भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक हज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा करना है.

इससे पहले हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर जारी हमलों को लेकर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि मोदी सरकार भारतीय नागरिकों की समस्याओं और चिंताओं को लेकर गंभीरता से काम कर रही है.

उन्होंने आगे बताया कि जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत (कॉन्सुल जनरल) फहद सूरी ने हवाई अड्डे पर मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. मुझे उम्मीद है कि हमारी बातचीत सार्थक रहेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए एक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक हज यात्रा सुनिश्चित करना है.’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m