बांग्लादेश में कवि रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर कालिख पोती गई. साथ ही ऐसे पोस्टर लगाए गए जिनमें उन्हें मुस्लिम विरोधी बताया गया और भारत के महिमामंडन का विरोध किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की है. टैगोर की यह पेंटिंग खुलना रेलवे स्टेशन की बाहरी दीवार पर बनाई गई है.

बांग्लादेश के खुलना में अज्ञात लोगों ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की म्यूरल पर काली स्याही पोत दी. घटना आज खुलना रेलवे स्टेशन के पास हुई.

बांग्लादेश के खुलना में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर काली स्याही पोत दी गई. इसके साथ ही कुछ पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें देश की सांस्कृतिक विरासत में टैगोर की जगह को नकारा गया है. टैगोर की तस्वीर के पास कुछ पोस्टर भी लगाए गए, जिनमें लिखा था कि मुस्लिम विरोधी टैगोर की यहां कोई जगह नहीं है.

टैगोर की यह पेंटिंग खुलना रेलवे स्टेशन की बाहरी दीवार पर बनाई गई है. इसी दीवार पर कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की तस्वीरें भी हैं. इनमें फकीर लालन शाह, चित्रकार एसएम सुल्तान, काजी नजरुल इस्लाम, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और माइकल मधुसूदन दत्ता शामिल हैं.

इस घटना की स्थानीय अधिकारियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. खुलना सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी लोकमान हुसैन ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिली. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई.

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ प्रदर्शनकारी टैगोर पर ढाका यूनिवर्सिटी की स्थापना का विरोध करने का आरोप भी लगा रहे हैं.

रवींद्रनाथ टैगोर की पेंटिंग के पास दो पोस्टर भी लगाए गए थे, जिनमें से एक पर लिखा था: ‘तितुमीर के बंगाल में टैगोर के लिए कोई जगह नहीं है, जो मुसलमानों और पूर्वी बंगाल के विरोधी थे। यहां भारत का महिमामंडन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m