यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब को निशाना बनाकर किए गए छह हमलों की जिम्मेदारी ली. हूतियों के मुताबिक, रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अरामको के तेल प्रतिष्ठान, दवदमी का पंपिंग स्टेशन और नाजरान स्थित नेशनल गार्ड कैंप निशाने पर रहे. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के अनुसार, ये हमले बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन के जरिए किए गए.
यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब में कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमला किया है. संगठन ने सऊदी सैन्य कार्रवाई के जवाब में आगे भी हमले जारी रखने की चेतावनी दी है.
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ बड़ा हमला करने का दावा किया है. हूती विद्रोहियों के अनुसार रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अरामको के तेल प्रतिष्ठान, दवदमी का पंपिंग स्टेशन और नाजरान स्थित नेशनल गार्ड कैंप पर किये गए हमले ताइज प्रांत के अल-वाजिया जिले में अल-हदारा बाजार पर सऊदी अरब द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हूतियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी का कहना है कि इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने दावा किया कि ये हमले यमन के ताइज और बनी हशीश में आम लोगों पर सऊदी अरब के हमलों के जवाब में किए गए हैं. हालांकि, सऊदी सरकार ने अभी तक इन कथित हमलों या उनसे हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
हूती विद्रोहियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि रियाद में एयरपोर्ट, तेल भंडारण टैंकों और अरामको के डिस्टिलेशन टावर, तथा खुराइस में मौजूद सुविधाओं और दवादमी में पंपिंग स्टेशन नंबर 8 पर किए गए हमलों ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है.
बाकी तीन ऑपरेशन सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों और सैनिकों के खिलाफ किए गए. इनमें से एक हमला नजरान में सऊदी नेशनल गार्ड के कैंप पर किया गया. सरी ने इस हमले में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का दावा किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

