अमृतसर। अमृतसर के मजीठा रोड थाना पुलिस ने डॉक्टर को पिस्टल दिखाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की घटना सामने आई थी, इस मामला में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझा किया है. पुलिस ने मामले में आरोपित 51 वर्षीय सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान आरोपित के पास से .32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक स्कूटर और काले रंग का हेलमेट बरामद किया गया है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित भवाई नगर, मजीठा रोड का रहने वाला है और उसकी उम्र 51 वर्ष है.वह मजीठा रोड पर कुलचे की दुकान चलाता था. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कर्ज के बोझ के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. इसी वजह से उसने डॉक्टर को धमकाकर फिरौती मांगने का रास्ता अपनाया.
यह है घटना
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टर अपने क्लीनिक में मौजूद थे. इसी दौरान काले रंग का हेलमेट पहने एक व्यक्ति क्लीनिक में दाखिल हुआ. उसने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर डॉक्टर की तरफ तान दी और धमकाते हुए सोमवार तक 10 लाख रुपये तैयार रखने को कहा. इसके बाद आरोपित पिस्टल लेकर वहां से फरार हो गया. घटना के बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग पहलुओं से जांच की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मिली जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू की गई.पुलिस टीम ने मजीठा रोड थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
- राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान: BJP के ‘प्राइवेट गुंडों’ का इलाज अब नई पीढ़ी करेगी, बोले- ‘पीछे हटने का सवाल नहीं’
- बंद पड़े 1731 KYP केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग, पटना में केंद्र संचालकों ने खोला मोर्चा
- दोस्ती तोड़ने पर खौफनाक वारदात: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने से भी रोका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मां गंगा की आरती के बाद कैबिनेट बैठक, हरिद्वार से धामी सरकार के बड़े फैसलों पर नजर
- Jantar Mantar Protest Ban: अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने चुने 3 नए स्थान; अभिजीत दीपके बोले- पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर

