कुमार इंदर, जबलपुर। शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 3 करोड़ की ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी मोहित पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की ने संयुक्त कार्रवाई की है।
500 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी संस्कार केशरवानी और सौरभ विश्वकर्मा ने पूछताछ में आरोपी का नाम उगला था। शेयर बाजार में इन्वेस्ट पर 500 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया था। शेयर बाजार में इन्वेस्ट के नाम पर डॉक्टर के साथ 3 करोड़ की ठगी की थी। आरोपी ने यस बैंक में करेंट अकॉउंट खोलकर मोटे कमीशन पर साइबर ठगों को दिया था।
पुस्तक मेला बना महज दिखावा: पूर्व मंत्री ने कलेक्टर की मेले से दूरी पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर
इनकम टैक्स के दस्तावेज बनाने का काम
आरोपी मोहित पटेल गुमास्ता, एमएसएमई, इनकम टैक्स के दस्तावेज बनाने का काम करता है। आरोपी पर पूर्व में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

