आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा के संजय गांधी स्मृति अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हॉस्पिटल परिसर में मरीज के अटेंडर के साथ डॉक्टर और सुरक्षा गार्डों के कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हंगामे की स्थिति बन गई।
रीवा का संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर, सुरक्षा गार्डों और मरीज के अटेंडर के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान मरीज के अटेंडर के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के परिजनों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि घटना का वीडियो या प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सामने आने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: डबरा में वॉशिंग सेंटर में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे लोग; CCTV फुटेज आया सामने
फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। लेकिन सवाल यह है कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजनों के साथ इस तरह की स्थिति क्यों बनी और मारपीट के आरोपों पर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

