Donald Trump Angry On New York Times, Wall Street Journal and CNN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब किससे और कहां गुस्सा या नाराज हो जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता। डोनाल्ड ट्रंप अब अपने देश की मीडिया पर ही गुस्से से लाल हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times), द वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) और सीएनएन (CNN) पर भड़क गए हैं। ट्रंप ने ईरान युद्ध (Iran War) की कवरेज को लेकर अमेरिका की मीडिया की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि ये लोग पूरी तरह पागल हो गए हैं।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर अपने एडमिनिस्ट्रेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के सरेंडर को भी अपनी जीत के तौर पर दिखाएंगे।

ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया ट्रुथ पर निकाला। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘अगर ईरान सरेंडर कर दे। मान ले कि उनकी नेवी चली गई है और समुद्र की गहराई में आराम कर रही है और उनकी एयर फोर्स अब हमारे साथ नहीं है और अगर उनकी पूरी मिलिट्री तेहरान से हथियार गिराकर और हाथ ऊपर उठाकर चली जाए। हर कोई मैं सरेंडर करता हूं, मैं सरेंडर करता हूं- चिल्लाए। रिप्रेजेंटेटिव व्हाइट फ़्लैग लहराए और अगर उनकी बची हुई पूरी लीडरशिप सभी जरूरी सरेंडर के डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर दे।

उन्होंने आगे लिखा- शानदार USA की महान शक्ति और ताकत के सामने अपनी हार मान ले तो फेल होता न्यूयॉर्क टाइम्स, द चाइना स्ट्रीट जर्नल (WSJ!), करप्ट और अब इनरिलिवेंट CNN और फ़ेक न्यूज़। मीडिया के बाकी सभी सदस्य, यह हेडलाइन देंगे कि ईरान ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका पर एक मास्टरफ़ुल और शानदार जीत हासिल की, यह तो आस-पास भी नहीं था।

अंत में ट्रंप ने लिखा- ड्यूमाक्रेट्स और मीडिया पूरी तरह से अपना रास्ता भटक गए हैं। वे बिल्कुल पागल हो गए हैं!

पिछले महीने भी न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की आलोचना की थी

बता दें कि पिछले महीने ट्रंप ने ईरान युद्ध की कवरेज को लेकर द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की आलोचना की थी। उन्होंने NYT पर ईरान के बारे में गलत खबरें छापने और उसकी कवरेज को ‘फेक न्यूज़’ कहने का आरोप लगाया, साथ ही अपने और देश के खिलाफ गुमराह करने वाली रिपोर्टिंग के लिए माफी की मांग की थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m