Donald Trump On Brazil Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान और कार्यशैली को लेकर कई बार मजाक का पात्र बन चुके हैं। उनके इस हरकत के कारण लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई करते रहते हैं। इस बार भी डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि पोस्ट के दौरान ट्रंप ने ब्लंडर मिस्टेक करते हुए ब्राजील की जगह भारत का नाम लिख दिया। उनकी तरफ से हुआ यह ब्लंडर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई कर दी।
अहम बात यह भी है कि ट्रंप ने अपनी पोस्ट के जरिए अमेरिका में होने वाली चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुजद के देश अमेरिका में वोटिंग सिस्टम को भ्रष्ट सिस्टम तक कह डाला।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर लिखा- भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड में आज 125 मिलियन लोगों ने वोट दिया। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद, उसी दिन नतीजे आ गए! डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफ़ोर्निया और कई दूसरे U.S. शहरों और राज्यों में, बहुत कम संख्या में नतीजों को धांधली करने, मेरा मतलब है, कैलकुलेट करने में अक्सर हफ़्ते लग जाते हैं। अमेरिका में वोटिंग करप्ट है!!! प्रेसिडेंट DJT ट्रंप ने ब्राजील की जगह पोस्ट में भारत का नाम लिख दिया। उनकी तरफ से हुआ यह ब्लंडर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
अमेरिकी चुनाव प्रणाली को भ्रष्ट कहा
ट्रंप ने सोशल पोस्ट में ब्लंडर तो किया ही है। इसके साथ ही अमेरिकी इलेक्शन सिस्टम पर निशाना भी साधा। उन्होंने ट्रूथ पर लिखा-डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया और अमेरिका के कई अन्य शहरों और राज्यों में, जहां वोट देने वालों की संख्या बहुत कम होती है। नतीजों की गिनती करने में अक्सर हफ्तों लग जाते हैं। अमेरिका में वोटिंग सिस्टम भ्रष्ट है।
ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव पर नजर
गौरतलब है कि ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 98.81 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने तक बोल्सोनारो को 47.24 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि वर्तमान राष्ट्रपति लूला को 44.91 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। पहले दौर में दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से आगे रहे हैं। हालांकि, वह सीधे जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर सके।

अब दोनों उम्मीदवारों के बीच 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का मुकाबला होगा। पहले दौर में जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करना जरूरी है। दोनों में से कोई भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका, इसलिए अब दोनों दूसरे दौर में आमने-सामने होंगे।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

