Donald Trump CBS Interview: वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents Dinner) में शूटिंग पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बयान दिया है। घटना के बाद CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हम पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। मुझे मरने का डर नहीं है। मैं ज़िंदगी को समझता हूं। साथ ही ट्रंप ने हमलावर के बारे में भी अहम खुलासा किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा चीजों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है, लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अच्छा काम किया। साथ ही ट्रंप ने इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुद व्यस्त रहते हैं और कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं मानते, लेकिन उनका मानना है कि इस आयोजन का फिर से होना महत्वपूर्ण है।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर में हुई सुरक्षा घटना के बाद एक बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि हमलावर की गति को देखा जाए तो NFL को उसे साइन कर लेना चाहिए। वह बहुत तेज था। ट्रंप ने सुरक्षा घटना के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने आगे  कहा कि पहली महिला मेलानिया ट्रंप ने इस स्थिति को ‘बेहद अच्छे से’ संभाला।

हमलावर पर किया सनसनीखेज खुलासा

ट्रंप से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि आप शूटर के निशाने पर थे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैंने एक मैनिफेस्टो पढ़ा। वह रेडिकलाइज़्ड है. वह एक क्रिश्चियन विश्वासी था और फिर वह एंटी-क्रिश्चियन बन गया और उसमें बहुत बदलाव आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के दौरान सीक्रेट सर्विस इवैक्युएशन में देरी की क्योंकि वह देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है। शूटर के भाई और बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था। हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया। वहीं चोट की चिंता पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे चोट की चिंता नहीं थी। मैं ज़िंदगी को समझता हूं। हम एक पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m