Donald Trump Dinner Party Firing Case: वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग करने वाले शूटर की पूरी जन्मकुंडली सामने आ गई है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents Dinner) में 7 राउंड फायरिंग करने वाले हमलावर का नाम कोल थॉमस एलन है। आरोपी 31 साल का है। आरोपी कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है। एलन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुका है। वो पेशे से टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है।

हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उसके नाम की पुष्टि नहीं की है। एलन फिलहाल पुलिस हिरासत में है। अब उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच में एलन के बैकग्राउंड के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पब्लिक रिकॉर्ड के मुताबिक, 31 साल का एलन लॉस एंजिल्स के पास ‘टॉरेंस’ इलाके का निवासी है। वो पेशे एक टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलिफोर्निया टेक्नीशियन) से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।

एलन के ‘लिंक्डइन’ प्रोफाइल के मुताबिक, वो ‘C2 एजुकेशन’ नाम की ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर काम कर रहा था। कंपनी के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि दिसंबर 2024 में उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के खिताब से भी नवाजा गया था।

शुरुआती जांच में पाया गया है कि एलन का राजनीति से भी जुड़ाव रहा है। फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में कोल थॉमस एलन ने कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए 25 डॉलर का दान दिया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बंदूक के साथ सुरक्षा जांच से गुजरने की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उसे बैंक्वेट हॉल में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। संदिग्ध को बाद में सुरक्षित स्थान ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक गोली चलाने वाले शख्स ने मुख्य दरवाजे के सबसे नजदीक स्थित मैग्नेटोमीटर को चार्ज किया और बैलरूम में मौजूद एक सीक्रेट सर्विस सदस्य पर गोली चलाई।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m