Trump Press Conference: वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel)  में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents Dinner) के दौरान फायरिंग की वारदात पर डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था। यह हमला अमेरिका के संविधान पर हुआ हमला है। मैं जिंदा हूं उसके लिए सीक्रेट सर्विस की बहादुरी को सलाम। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बेहद तेजी और शानदार तरीके से कार्रवाई की। सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को तुरंत दबोच लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित हैं क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। उन्हें बहुत नजदीक से और एक शक्तिशाली हथियार से गोली मारी गई, लेकिन उनकी हालत अब ठीक है।

 ट्रंप ने यह भी कहा है कि जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं, उन्हीं पर सबसे ज्यादा हमले होते हैं। ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध हमलावर बीमार और काफी शैतान लग रहा था। ट्रंप ने कहा, ‘जिस तरह से सीक्रेट सर्विस ने मुझे, मेलानिया और वेंस समेत अन्य लोगों को तुरंत बाहर निकाला वो काबिले-ए-तारीफ है। जिस हमलावर को पकड़ा गया है वो कैलिफोर्निया का है और बीमार है। मेरे कैबिनेट के सभी सहयोगी सुरक्षित हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी। उसे बहुत पास से एक बहुत पावरफुल गन से गोली मारी गई और वेस्ट ने काम कर दिया। मैंने अभी ऑफिसर से बात की और उसकी हालत ठीक है। यह बोलने की आज़ादी के लिए डेडिकेटेड एक इवेंट था, जिसका मकसद दोनों पार्टियों के मेंबर्स को, प्रेस के मेंबर्स को एक साथ लाना था।

हमलावर पर क्या बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमलावर का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक वह व्यक्ति “काफी खतरनाक नजर आ रहा था।” राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि वे रात्रिभोज जारी रखना चाहते थे, और कहा, “मैंने रुकने के लिए जी-जान से कोशिश की। उन्होंने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि कानून प्रवर्तन अधिकारी रात्रिभोज समाप्त करना चाहते थे।

2024 में चुनाव से पहले ट्रम्प पर गोली चली थी

बता दें कि 13 जुलाई 2024 को ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। बटलर शहर में कैंपेन रैली को संबोधित करते समय एक हमलावर ने 400 फीट की दूरी से असॉल्ट राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई। गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को चारों तरफ से घेर लिया था और सुरक्षित बाहर ले गए। ट्रम्प को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत मार गिराया। इस घटना में रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रम्प ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मुझे ईश्वर ने उन्हें बचाया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m