तुर्की के अंकारा में राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि हालिया मतभेदों के बावजूद उन्होंने और मेलोनी ने सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर ईरान जंग के दौरान अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया. इसके वावजूद ट्रंप ने इटली पीएम की तारीफ भी की है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के मामले में मेलोनी के साथ उनके संबंध थोड़े खराब हो गए क्योंकि उन्होंने हमारी मदद करने से इनकार कर दिया था.

अंकारा पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को अच्छा इंसान बताया, लेकिन ईरान के साथ युद्ध में मदद न करने के लिए उनकी आलोचना भी की. मेलोनी कभी ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाती थीं. लेकिन पिछले महीने फ्रांस में G7 समिट फोटो खिंचवाने से संबंधित ट्रंप द्वारा जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच टकराव वाली बातें होने लगी थी.

तुर्की के अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि वह एक अच्छी इंसान हैं। वास्तव में, हमारा सप्ताह अच्छा रहा है। हमारे रिश्ते थोड़े खराब हो गए थे. क्योंकि उन्होंने फिर से हमारी मदद करने से इनकार कर दिया. लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद संभावना जतायी जा रही है कि रिश्तों में कुछ नरमी आ सकती है. 

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पिछले कुछ हफ्तों से दोनों नेताओं के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान, नाटो और सोशल मीडिया पर हुई व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर मतभेदों ने उस रिश्ते को कमजोर कर दिया है.

इसी साल जब ट्रंप ने पोप लियो की ईरान युद्ध को लेकर आलोचना की तो इटली की पीएम ने इसका जवाब दिया. इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद करने से इनकार करने के लिए मेलोनी की निंदा की. हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर सहायता करने के लिए भारी दबाव नहीं डाला.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m