Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा खत्म हो गया। डोनाल्ड ट्रंप चीन के लीडर शी जिनपिंग (Xi Jinping ) के साथ हाई-स्टेक मीटिंग के बाद बीजिंग से यूनाइटेड स्टेट्स के लिए निकल गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस तीन दिवसीय चीन दौरे का मकसद दुनिया की टॉप दो इकॉनमी के बीच रिश्तों में चल रही असहमतियों को दूर करना था। चीन दौरे के तीसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति के साथ ‘टेंपल ऑफ हेवन’ देखा। वहीं बुधवार शाम डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्टेट डिनर आयोजित किया। डिनर में डोनाल्ड ट्रंप ने भुनी हुई बतख और आइसक्रीम खाई।

इस स्टेट डिनर में डोनाल्ड ट्रंप, उनके बेटे एरिक और बहू लारा समेत टेस्ला के CEO और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क, एपल के CEO टिम कुक और 17 अमेरिकी कंपनियों के CEO भी शामिल हुए।

डिनर में चीन की मशहूर डिश ‘बीजिंग रोस्ट डक’ परोसी गई। इसके अलावा बीफ रिब्स भी रखे गए। मेन्यू में सीफूड सूप के साथ मछली, लॉब्स्टर बॉल्स, बीफ फिले, कुंग पाओ चिकन और स्कैलप्स जैसे डिश शामिल हैं। इसके अलावा सब्जियां, मशरूम, बांस की कोपलें और डंपलिंग्स भी परोसे गए। मिठाई में तिरामिसू, आइसक्रीम, ताजे फल और शंख जैसी दिखने वाली खास पेस्ट्री परोसी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प को अच्छी तरह पका हुआ मांस पसंद है, इसलिए मेन्यू में यह डिश शामिल की गई।

चीनी राष्ट्रपति ने ईरान को सैन्य उपकरण नहीं भेजने पर सहमति जताई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मीटिंग भी हुई। बैठक के बाद ट्रंप ने दावा किया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान को हथियार नहीं भेजने पर सहमति जताई है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि बीजिंग में हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने ईरान को सैन्य उपकरण नहीं भेजने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा, ‘हमने इस पर चर्चा की. जब आप समर्थन की बात करते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो हमारे खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो ईरान को सैन्य उपकरण नहीं देंगे।

अमेरिका से हथियार खरीदेगा चीन

ट्रंप ने यह भी दावा कि चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से 200 विमान खरीदने पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन 200 विमान ऑर्डर करने जा रहे हैं, यह बोइंग के लिए बहुत बड़ी बात है। चीन का यह ऑर्डर यह बहुत सारी नौकरियां पैदा करेगा। बोइंग 150 विमान के ऑर्डर चाहता था, लेकिन उन्हें 200 का ऑर्डर मिला है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m