TVK MLA VMS Mustafa Support Udhayanidhi Stalin: डीएमके (DMK) नेता और तमिलनाडु विधामनसभा नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को जड़ से खत्म करने के बयान का सीएम विजय (CM Vijay) के विधायक वीएमएस मुस्तफा ने समर्थन किया है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विधायक मधर बदरुद्दीन (वीएमएस मुस्तफा) ने उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान समर्थन कर विवाद खड़ा कर दिया। हाल ये हो गया कि सरकार को खुद आगे आकर मामले में स्पष्टीकरण देना पड़ा। जबकि चौतरफा आलोचना के बाद वीएमएस मुस्तफा को अपना बयान वापस लेना पड़ा।
दरअसल मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी TVK के विधायक VMS मुस्तफा ने तमिलनाडु विधामनसभा नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश से सनातन धर्म को खत्म करने का मैं समर्थन करता हूं। ‘ हम भी सनातन धर्म को खत्म करने के लिए मैदान में हैं।
सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के बयान से राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। भाजपा समेत चौतरफा आलोचना के बाद सरकार को बयान देना पड़ा। तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि टीवीके किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि असमानता का विरोध करती है। उन्होंने आगे कहा कि टीवीके जाति व्यवस्था का विरोध करती है, हिंदू धर्म का नहीं। उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है। हमारी पार्टी जाति व्यवस्था और धार्मिक व्यवस्थाओं के खिलाफ है। हम सभी धर्मों को समान मानते हैं। एक मंत्री के रूप में और अपने नेता (मुख्यमंत्री विजय) के नेतृत्व में, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम हिंदुओं के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि हिंदुत्व के खिलाफ हैं। उत्तर में सनातन धर्म को अक्सर हिंदू धर्म के रूप में समझा जाता है, जबकि दक्षिण में इसे असमानता से जोड़ा जाता है। हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं।
विवाद बढ़ने पर मुस्तफा ने सफाई दी
विवाद बढ़ने के बाद विधायक VMS मुस्तफा ने सफाई दी। विजय के विधायक ने कहा कि TVK पेरियार ईवी रामासामी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की सामाजिक न्याय वाली विचारधारा को मानने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी किसी धर्म के खिलाफ नहीं थी, बल्कि सामाजिक व्यवस्था को लेकर थी। बाद में ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी आस्था के खिलाफ नहीं है।
कौन है VMS मुस्तफा
VMS मुस्तफा तमिलनाडु के मदुरै सेंट्रल सीट से चुने गए विधायक हैं। उन्होंने 2026 विधानसभा चुनाव में TVK के टिकट पर जीत दर्ज की थी। राजनीति में आने से पहले वह तमिलनाडु मुस्लिम लीग (TNML) के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल के दिनों में सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयानों की वजह से वह लगातार राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

