Dharmendra Pradhan Press Conference On NEET UG Exam Paper Leak: नीट यूजी परीक्षा-2026 पेपर लीक के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा की नई तारीख 21 जून तय की गई है। तारीख की घोषणा के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नीट पेपर लीक के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक होना स्वीकार किया है। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संंवेदनशील हैं। पेपर लीक से निपटने के लिए अगले साल से नीट परीक्षा ऑनलाइन होगी। हालांकि उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए का बचाव किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने माना कि 12 तारीख को जब हमको पता चला कि पेपर लीक हुए हैं। हम नहीं चाहते थे कोई गलत कैंडिडेट न सिलेक्ट हो। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधाने पेपर लीक पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए का बचाव किया। उन्होंने कहा कि एनटीए सुरक्षित हाथों में है। एजेंसी ने सैंकड़ों परिक्षाएं सलफलतापूर्व आयोजित करवाई है। प्रधान ने कहा कि एग्जाम में कुछ सुधार लेकर आए हैं। अगली परीक्षा जो होने वाली है। जो एग्जाम होगा, उसकी फीस वापस करेंगे। अगले एग्जाम की फीस शून्य होगी। ताकि विद्यार्थियों पर बोझ न आए। परीक्षा के समय में 15 मिनट का और इजाफा किया गया है। एग्जाम दोपहर 2 से शुरू होगा, शाम 5.15 बजे तक चलेगा। एडमिट कार्ड 14 जून तक मिल जाएगा।

धान ने कहा कि माफियाओं को सफल नहीं होने देंगे, ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार बर्दाश्त न करने की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने के बावजूद कमान श्रृंखला में सेंध लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की तह तक जाएगी। गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए कई सुझाव आए हैं। 

शिक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग

नीट यूजी परीक्षा-2026 के पेपर लीक होने से केंद्र सरकार पर एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी एनटीए को भंग करने और शीर्ष न्य़ायालय की दखरेख में एग्जाम कराने की याचिका दायर की गई है। गुरुवार को फिर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) परीक्षा आयोजित करने की तैयारियों की समीक्षा के लिए देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के संचालन से संबंधित अलग-अलग पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के बाद रि-एग्जाम ककी तिथि जारी कर दी गई है।

21 जून को होगा रि-एग्जाम

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा-2026 की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने 21 जून को री-एग्जामिनेशन का ऐलान किया है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीखों का ऐलान किया है। इसी के साथ ही परीक्षा में शामिल करीब 22 लाख छात्रों ने अब राहत की सांस ली है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एजेंसी ने लिखा-भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा कराने के लिए तारीखों का ऐलान कर रही है। परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m