NEET-UG Re Examination Date: नीट यूजी परीक्षा-2026 की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने 21 जून को री-एग्जामिनेशन का ऐलान किया है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीखों का ऐलान किया है। इसी के साथ ही परीक्षा में शामिल करीब 22 लाख छात्रों ने अब राहत की सांस ली है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एजेंसी ने लिखा-भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा कराने के लिए तारीखों का ऐलान कर रही है। परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें।

परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है। अपने एक्स पोस्च में एजेंसी ने लिखा कि-  केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद NEET-UG 2026 की फिर से परीक्षा कराने के लिए 21 जून 2026 (रविवार) तय की है। एनटीए ने कहा कि परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे सिर्फ NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। इसके लिए एजेंसी ने ई-मेल आईडी ([email protected]) या फिर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क करें।

शिक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग

नीट यूजी परीक्षा-2026 के पेपर लीक होने से केंद्र सरकार पर एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी एनटीए को भंग करने और शीर्ष न्य़ायालय की दखरेख में एग्जाम कराने की याचिका दायर की गई है।

विगत गुरुवार को फिर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) परीक्षा आयोजित करने की तैयारियों की समीक्षा के लिए देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के संचालन से संबंधित अलग-अलग पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के बाद रि-एग्जाम ककी तिथि जारी कर दी गई है।

5 आरोपी कोर्ट में पेश, CBI को 7 दिन की कस्टडी

पेपर लीक केस में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी ने बुधवार को पेपर लीक मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से 3 जयपुर के हैं। जबकि अन्य 2 आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम के यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार हैं। केस में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सुनवाई स्पेशल CBI जज अजय गुप्ता की अदालत में हुई, जहां एजेंसी ने आरोपियों की हिरासत की मांग की। अदालत ने CBI की दलीलों को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को 7 दिनों की CBI कस्टडी में भेज दिया।

CBI ने अदालत को बताया कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ बेहद जरूरी है। एजेंसी के मुताबिक, जांच अभी शुरुआती चरण में है और इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m