PM Modi 5 Nation Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज से 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत यूएई (UAE) से होगी। प्रधानमंत्री मोदी यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री 6 दिनों में कुल 5 देशों का दौरा करेंगे। यूएई के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के बाद स्वीडन और नॉर्वे जाएंगे। पीएम मोदी का आखिरी पड़ाव इटली होगा।
5 देशों की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी का यीएई दौरा काफी अहम माना जा रहा है। खाड़ी युद्ध के कारण देश में तेल और गैस की कमी के बीच ये दौरा काफी अहम है। प्रधानमंत्री और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच LPG आपूर्ति और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम भंडार पर समझौता हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के बीच LPG को पर समझौता होने की उम्मीद है। इसके अलावे इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (ISPRL) और ADNOC के बीच रणनीतिक तेल भंडार को लेकर भी समझौता हो सकता है। MEA की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, PM मोदी की UAE यात्रा का मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर भी रहेगा।
बता दें कि UAE भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक अहम साझीदार रहा है। पिछले साल UAE कच्चे तेल का चौथा सबसे बड़ा स्रोत था, जिसने भारत की जरूरत का लगभग 11% हिस्सा पूरा किया था। यूएई भारत के लिए LPG का सबसे बड़ा स्रोत है, जो भारत की जरूरत का लगभग 40% हिस्सा पूरा करता है। खाड़ी युद्ध के कारण उथल-पुथल के समय में भी UAE भारत के सबसे भरोसेमंद ऊर्जा साझीदारों में से एक बना रहा है और आगे भी बना रहेगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

