Donald Trump Lashes out At Benjamin Netanyahu: अमेरिका-ईरान पीस डील (US-Iran Peace Deal) के बीच लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल के हमले (Israel attack on Hezbollah) से नाराज तेहरान ने समझौता रोक दिया है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह नाराज हो गए हैं। ईरान के पीस डील छोड़ने की धमकी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने नेतन्याहू को ‘पागल’ तक कह दिया। बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़कते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू तुम पागल हो चुके हो। ट्रंप ने कहा कि अगर वो न होते तो नेतन्याहू जेल में होते।
बता दें कि हाल ही में इजरायल ने दक्षिणी बेरुत में आतंकवादियों पर हवाई हमलों के आदेश दिए थे। इजरायल के इस कदम के बाद ईरान नाराज हो गया है। ईरान ने अमेरिका को कहा कि लेबनान में हमले बंद किए बिना शांति समझौता नहीं हो सकता है। साथ ही बातचीत से पीछे हटने की धमकी भी दे डाली।
इससे नाराज हो कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने बेहद गुस्से में थे। उन्होंने नेतन्याहू से हिज्बुल्लाह पर किए जा रहे हमलों को तुरंत रोकने का आदेश दिया। ट्रंप ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू को पागल कहते हुए कहा कि अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से हर कोई इजरायल से नफरत करता है।
ट्रंप की नाराजगी के बाद भी अपने फैसले पर अड़े नेतन्याहू
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी के बावजूद नेतन्याहू अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। इस फोन कॉल के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखकर इजरायल के सख्त रुख को दुनिया के सामने दोबारा दोहराया। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर लिखा-आज रात मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। मैंने उनसे साफ कह दिया है कि अगर हिज्बुल्लाह ने हमारे शहरों और नागरिकों पर हमला करना बंद नहीं किया, तो इजरायल बेरुत में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करेगा। हमारा ये रुख बिल्कुल नहीं बदला है।

इजरायल- हिज्बुल्लाह नहीं करेंगे एकदूसरे पर हमला
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा-इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मेरी बातचीत हुई और कोई भी ट्रूप्स बेरूत नहीं जाएंगे और जो भी ट्रूप्स रास्ते में हैं, उन्हें पहले ही वापस भेज दिया गया है। इसी तरह मेरी हिज्बुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई और वे इस बात पर सहमत हुए कि सारी गोलीबारी बंद हो जाएगी। इजरायल पर हमला नहीं करेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

