Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 जून 2026) की खबरों में  LPG cylinder महंगा; ममता बोलीं- हमें खत्म करने की साजिश रच रही बीजेपी; कॉकरोच पार्टी के फाउंडर भारत लौटेंगे; भारत-नेपाल सीमा विवाद पर नेपाली पीएम को बड़ा झटका प्रमुख रहा।

1. LPG cylinder महंगा

महंगाई का एक और झटका लगते हुए इस साल गैस सिलेंडर के दाम 7वीं बार बढ़ा है. जबसे मिडिल युद्ध शुरू हुआ है और होमुर्ज स्ट्रेट में समस्या उत्पन्न हुआ, उसके बाद से तो मानो की 19 किलो के सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 42 रुपये बढ़कर अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा. इसका सीधा मतलब यही ही कि जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर ये बोझ बढ़ गया है.

पढ़े पूरी खबर……

2. ममता बोलीं- हमें खत्म करने की साजिश रच रही बीजेपी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (1 जून 2026) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी को कमजोर करने और टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की कोशिश की गई है।

पढ़े पूरी खबर……

3. कॉकरोच पार्टी के फाउंडर भारत लौटेंगे

देशभर में चर्चा का विषय बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर वह 6 जून को भारत लौटेंगे और शांतिपूर्ण जनआंदोलन की शुरुआत करेंगे।

पढ़े पूरी खबर……

4. भारत-नेपाल सीमा विवाद पर नेपाली पीएम को बड़ा झटका

भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की नेपाल की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। नेपाल के पीएम बालेन शाह की ओर से ब्रिटेन से हस्तक्षेप की अपील किए जाने के बावजूद लंदन इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। लंदन ने साफ कर दिया है कि भारत-नेपाल सीमा विवाद पूरी तरह द्विपक्षीय मामला है और वह इसमें किसी भी तरह का दखल नहीं देगा।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

CM शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तारः पश्चिम बंगाल में नई सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद CM शुभेन्दु सरकार के कैबिनेट का आज सोमवार को विस्तार कर दिया गया है. राज्यपाल आर एन रवि और CM शुभेन्दु सरकार की उपस्थिति में 35 मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले 7 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी.  इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है. (पूरी खबर पढ़े)

TMC के दो विधायकों पर गिरी गाजः TMC अपने दो विधायकों को प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया. TMC ने आज सोमवार को अपने दो विधायकों संदीपन साहा और रिताब्रता बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है. यह कार्रवाई बैठकों में लगातार अनुपस्थिति और पार्टी हितों के खिलाफ बयानों के बाद की गई है. पार्टी ने दल-विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोनों को निष्कासित कर दिया है. (पूरी खबर पढ़े)

ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0: साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ के तहत एक विशाल साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस विशेष अभियान में पुलिस ने 2289 करोड़ रुपये की आर्थिक ठगी का खुलासा किया है और 638 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट नेटवर्क को ध्वस्त करना और आम नागरिकों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना था। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m